Agra News: यदि आप 29 या 30 जुलाई को आगरा कैंट, राज की मंडी, आगरा फोर्ट या आगरा मंडल से होकर रेल यात्रा करने की तैयारी कर रहे है तो यह खबर आपके लिए महत्पूर्ण है। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज मंडल के पनकी धाम स्टेशन पर चल रहे यार्ड री-मॉडलिंग और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आगरा होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेगी, जबकि कुछ का प्रस्थान समय भी बदला गया है।
पनकी धाम स्टेशन पर चल रहा है बड़ा तकनीकी कार्य
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पनकी धाम स्टेशन पर चौथी रेल लाइन की कनेक्टिविटी और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी कारण रेल संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इसका असर आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ेगा। यात्राओं से अपील की जा रही है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और निर्धारित समय जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
इन ट्रेनों का बदला संचालन (Agra News)
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 29 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से लगभग 150 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं बाड़मेर-हवड़ा एक्सप्रेस लगभग 120 मिनट देरी से चलेगी। इसके अलावा हावड़ा-बीकनेर एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, रियालबड-अजमेर एक्सप्रेस और गांधीग्राम प्रयागराज विशेष ट्रेन भी निर्धारित समय से देरी से चलेगी। ये सभी ट्रेनें आगरा कैंट, राजा की मंडी और आगरा मंडल से होकर गुजरती है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्राओं को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइड, मोबाइल ऐप या रेवले पूछताछ सेवा के माध्यम से ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच ले। इससे स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार और परेशानी से बचा जा सकेगा।
दो ट्रेनों में लगेंगे आधुनिक एलएचबी कोच
रेलवे ने यात्रियों के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। आगरा कैंट असरवा आगरा कैंट तथा आगरा कैंट उधना आगरा कैंट ट्रेनों में जल्द ही आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। एलएचबी कोच पारंपारिक डिब्बो की तुलना में अधिंक सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर गति क्षमता वाले माने जाते है। दुर्घटना की स्थिति में इनकी सुरक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होती है। नई रेक में एसी और सामान्य श्रेणी के साथ स्लीपर कोच भी शामिल किए जाएंगे, जिससे यात्राओं को बेहतर यात्रा का अनुभव मिले।
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन पहले से अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा। फिलहाल 29 और 30 जुलाई को यात्रा करने वाले यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंचे और ट्रेन का अपडेट लगातार देखते रहे। तकनीकी कार्य के चलते अस्थायी असुविधा हो सकती है।
Agra Accident: कैंटर से टकराई कार, 100 मीटर तक घिसटने के बाद दो की मौत
मुड़िया मेला 2026: आगरा से गोवर्धन सिर्फ 50 रूपये में सफर, 1100 बसें चलाएगा रोडवेज
Agra Weather: 25 जुलाई तक बरसेंगे बादल! 17 राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट







