आगरा पुलिस ने 230 गुमशुदा मोबाइल लौटाएं, 57.50 लाख बरामद

Published On: July 24, 2026
Follow Us
आगरा पुलिस ने 230 गुमशुदा मोबाइल लौटाएं

आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा की सीसीटीएनएस सेल और सर्विलांस सेल ने गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले दो महीनों के दौरान पुलिस ने 230 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमति कीमत करीब 57.50 लाख रूपये है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपयुक्त नगर के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुमशुदा मोबाइल फोन की ट्रैकिंग की गई। विभिन्न स्थानों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर सीसीटीएनएस तुम ने मोबाइल में उपयोग किए जा रहे सिम कार्ड और लोकेशन का विश्लेषण कर फोन रिकवरी सुनिश्चित की।

इन क्षेत्रों से सबसे अधिक मोबाइल बरामद

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सर्विलांस सेल ने सबसे अधिक 50 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा शाहगंज क्षेत्र से 20, ट्रांस यमुना से 9, सादर बाजार और एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से 8-8, छत्ता और जगदीशपुरा से 7-7, लोहामंडी से 6, जबकि नई की मंडी, सिकंदरा, एमएम गेट, मंटोला, हरिपर्वत और ताजगंज थाना क्षेत्रों से 5-5 मोबाइल फोन बरामद किए गए। कुछ थाना क्षेत्र में इस अवधि के दौरान कोई रिकवरी दर्ज नहीं हुई।

230 गुमशुदा मोबाइल लौटती आगरा पुलिस

गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश में पुलिस ने आधुनिक तकनीकी और डिजिटल ट्रैकिंग का सहारा लिया। CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की पहचान और CCTNS टीम द्वारा सिम उपयोग तथा लोकेशन का लगातार विश्लेषण किया गया। इसी तकनीकी समन्वय की बदौलत बड़ी संख्या में मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा सके।

मोबाइल मिलने पर लोगो ने जताया आभार

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगो ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि मोबाइल में उनका महत्वपूर्ण निजी और कार्यालय संबंधी डेटा मौजूद था, जिसकी वापसी उनके लिए राहत लेकर आई। पुलिस की इस कार्रवाई की नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे जनहित का प्रभावी अभियान बताया।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस अभियान में सर्विलांस सेल प्रभावी उप निरीक्षक अभिषेक तिवारी, CCTNS सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार, कांस्टेबल शुभम चौधरी, अर्जुन और मोनू सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम के समन्वित प्रयासों से बड़ी संख्या में गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए गए।

आगरा पुलिस का यह अभियान दर्शाता है कि तकनीकी के प्रभावी उपयोग और त्वरित कार्रवाई से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते ट्रैकिंग कर मोबाइल की बरामदगी की जा सके।

Agra News दिव्यांग युवक ने DM से भाई की शादी कराने की लगाई गुहार, मिला कार्रवाई का भरोसा

यहां करे अपने चोरी फोन की शिकायत – CEIR Portal

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment