Agra News दिव्यांग युवक ने DM से भाई की शादी कराने की लगाई गुहार, मिला कार्रवाई का भरोसा

Published On: जुलाई 24, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई

Agra News: आगरा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अधिकारियों के साथ मौजूद लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राजनगर लोहामंडी निवासी एक दिव्यांग युवक ने जिलाधिकारी (डीएम) मनीष बंसल से अपने छोटे भाई की शादी कराने की मदद की गुहार लगाई। युवक ने कहा कि वह स्वयं दिव्यांग है और ठीक से चल-फिर नहीं सकता, जबकि उसका छोटा भाई हर महीने 20 हजार रूपये से अधिक कमाता है। इसके बावजूद अब तक उसकी शादी नहीं हो सकी है।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्रता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

जनसुनवाई में राखी अपनी बात (Agra News)

गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान राजनगर लोहामंडी निवासी ओम प्रकाश अपनी समस्या लेके पहुंचे। उहोंने डीएम के सामने हाथ जोड़कर बताया कि वह दिव्यांग है और अपने छोटे भाई नरेंद्र कुमार के विवाह को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। ओम प्रकाश ने बताया कि उनका छोटा भाई नियमित रूप से काम करता है और हर महीने 20 हजार रूपये से अधिक की इनकम कमाता है। कई रिश्ते आने के बावजूद अब तक विवाह तय नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में सहयोग की अपील की।

डीएम ने तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश

दिव्यांग युवक की बात सुनने के बाद डीएम मनीष बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से फोन पर बातचीत की और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि परिवार योजना की पात्रता पूरी करता है तो आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पंजीकरण कराया जाए।अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि परिवार को योजना से संबंधित सभी औपचारिकताओं की जानकारी देकर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से मिलेगी मदद

प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को विवाह आयोजन में सहायता प्रदान की जाती है। नगर निगम और समाज कल्याण विभाग के समन्वय से समय-समय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि यदि सभी शर्ते पूरी होती हैं तो नियमानुसार जल्द प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि परिवार को योजना का लाभ मिल सके।

मानवीय पहलू बना चर्चा का विषय

जनसुनवाई में अक्सर भूमि, राजस्व और अन्य प्रशासनिक शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन इस बार एक दिव्यांग भाई की छोटे भाई के विवाह को लेकर की गई भावुक अपील चर्चा का विषय बन गई। प्रशासन ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। यदि परिवार योजना के निर्धारित मानकों पर खरा उतरा है तो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

Agra News: आगरा में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश, 10 तेंदुओं की खाल और सिर जब्त

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment