आगरा में दर्दनाक हादसा: मैक्स की टक्कर से कांवड़ यात्री की मौत, दो घंटे तक लगा जाम

Published On: August 3, 2026
Follow Us
आगरा कांवड़ यात्री हादसा

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय कांवड़ यात्री की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शमशाबाद-फतेहाबाद मार्ग में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

सोरों घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे दोनों कांवड़िए

जानकारी के अनुसार, शमसाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी रामपाल निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह अपने साथी रामवीर सिंह के साथ सोरों घाट से गंगाजल लेके लौट रहे थे। दोनों अपने गांव में जलाभिषेक करने जा रहे थे। देवेंद्र बाइक चला रहे थे, जबकि रामवीर पीछे कांवड़ लेकर बैठे थे। रात करीब 1:30 बजे पीछे से तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल देवेंद्र सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे रामवीर सिंह सुरक्षित बताए गए हैं। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक चला। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

जाम की सूचना मिलते की शमसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया

फरार चालक की तलाश जारी (आगरा)

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार मैक्स वाहन की टक्कर से हादसा होने की पुष्टि हुई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। श्रावण मास में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों के सड़कों पर होने के कारण प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दे रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर कांवड़ मार्गों पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Agra Water Supply: कल एक लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, सिकंदरा समेत इन इलाकों की सप्लाई रहेगी बंद

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment