Agra News: आगरा के एत्मादौला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और बोतल में पेट्रोल भरने की मांग की। कर्मचारी ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए बोतल में पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद युवक वहां से चले गए, लेकिन 9:15 बजे के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ ऑटो में सवार होकर वापस पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन्होंने पेट्रोल पंप पर पथराव शुरू कर दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
हमले में तीन कर्मचारी घायल (Agra News)
हमलावरों ने आग बुझाने वाले उपकरणों सहित अन्य सामान से कर्मचारियों पर हमला किया। इस दौरान पेट्रोल भरवा रहे ग्राहकों के साथ भी धक्का मुक्की हुई, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में टीम कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ट्रांस यमुना और एत्मादौला थाना पुलिस के साथ पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पेट्रोल पंप में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सुरक्षा मानकों के तहत खुले बर्तन या बोतल में पेट्रोल देने पर रोक है।
Agra School Closed: आगरा में 12वीं तक सरकारी और एडेड स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश





