Agra News: आगरा यमुनापार में दूसरे दिन भी पानी नहीं, 4 लाख लोग परेशान

Published On: August 11, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा यमुनापार में पानी का संकट

Agra News: यमुनापार क्षेत्र में पेयजल संकट दूसरे दिन भी जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य पाइपलाइन टूटने के कारण कई इलाकों में सोमवार को भी पानी की सप्लाई नहीं को सकी। पानी के इंतजाम के लिए लोगो को बाजार से पानी खरीदना पड़ा। वहीं, जलकल विभाग की टीम पाइपलाइन की मरम्मत में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि आगरा में मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के निर्माण कार्य के दौरान रामबाग के पास जलकल विभाग की करीब 700 एमएम की मुख्य पाइपलाइन टूट गई थी। यह पाइपलाइन यमुनापार के बड़े क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करती है। पाइपलाइन टूटने के बाद आसपास के इलाकों में पानी भर गया और सप्लाई प्रभावित हो गई।

करीब चार लाख की आबादी प्रभावित

पाइपलाइन में खराबी के कारण यमुनापार की बड़ी आबादी को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। सोमवार को भी घरों में पानी नहीं पहुंचा। जिन लोगों के घरों में पहले से पानी स्टोर था, वह भी खत्म हो गया। इसके बाद लोगों को नहाने, कपड़े धोने और दूसरे घरेलू कामों के लिए पानी खरीदना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार दूसरे दिन पानी नहीं आने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों को पानी के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ा।

इन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित

पानी की समस्या यमुनापार के कई इलाकों में बताई गई है। इनमें शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना फेस-2, नारायच नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर, कृष्णा काॅलोनी, श्याम बिहारी कॉलोनी, सौदान सिंह डिग्री कॉलेज, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, कालिंदी विहार और बघेल बस्ती समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित होने से लोग बाल्टी और ड्रम लेकर पानी की व्यवस्था करते नजर आए।

आगरा यमुनापार पानी की सप्लाई

मेट्रो निर्माण के दौरान टूटी थी मुख्य पाइपलाइन

जानकारी के अनुसार, रामबाग के पास मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के निर्माण कार्य के दौरान रविवार को जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह पाइपलाइन जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से यमुनापार क्षेत्र तक पानी पहुंचती है। आरोप है कि जिस स्थान पर खुदाई की जा रही थी, वहां से मुख्य पाइपलाइन गुजर रही थी। पाइपलाइन टूटने के बाद जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई।

सोमवार शाम तक पूरा नहीं हो सका मरम्मत कार्य

जलकल विभाग की टीम ने पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया था। सोमवार दोपहर बाद तक काम पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन शाम तक मरम्मत पूरी नहीं को सकी। इसके चलते सोमवार सुबह – शाम भी कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। अब मंगलवार सुबह पानी की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, सप्लाई शुरू होने का समय मरम्मत कार्य पूरा होने पर निर्भर करेगा।

पानी के ट्रैकरों की व्यवस्था (Agra News)

जलकल विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करने की व्यवस्था की गई है। जिन लोगों को पानी की जरूरत है, विभाग से टैंकर मंगा सकते है।

टैंकर मंगाने के लिए संपर्क नंबर:

  • टोल फ्री नंबर: 1800-2702722
  • कंट्रोल रूम: 8192095401
  • अवर अभियंता: 8192095734

विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि पानी की आवश्यकता होने पर इन नंबरों पर संपर्क कर टैंकर की मांग की जा सकती है। पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद जलापूर्ति सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल यमुनापार के लोगों की नजर मरम्मत कार्य पूरा होने और पानी की सप्लाई दोबारा शुरू होने पर है।

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कैंटर चालक से मारपीट, चार गिरफ्तार

Agra Ki News: आगरा में कल सुबह पानी की सप्लाई बंद, 700 एमएम पाइपलाइन टूटी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment