---Advertisement---

Agra News: आगरा एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, टैक्सी ट्रैक और नया सिविल एंक्लेव यात्रियों को देगा राहत

Published On: May 14, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा खेरिया एयरपोर्ट
---Advertisement---

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित खेरिया एयरपोर्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आने वाले महीनों में यहां यात्रियों को पहले से अधिक सुविधाएं मिलने वाली है। एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी ट्रैक, नए सिविल एन्क्लेव और आधुनिक प्रवेश द्वारा का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद आगरा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे पर्यटन और व्यापार दोनों को फायदा मिलेगा।

आगरा का खेरिया एयरपोर्ट लंबे समय से वायुसेना स्टेशन परिसर के भीतर संचालित हो रहा है। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने तक के लिए कई बार सुरक्षा जांच और प्रवेश अनुमति जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। अब नए निर्माण कार्य के बाद यह स्थिति बदलने जा रही है। एयरफोर्ट के लिए अलग सिविल एन्क्लेव और नया प्रवेश मार्ग तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सीधे और आसान पहुंच मिल सकेगी।

एयरपोर्ट पर बन रहे नए सिविल एनक्लेव का निर्माण अंतिम चरण में बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना पूरी होने के बाद आगरा से नई घरेलू उड़ानों का संचालन आसान होगा। इससे पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों और दोनों को फायदा मिलेगा। आगरा देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख शहर है। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या हर साल बड़ी रहती है। ऐसे में एयरपोर्ट का विस्तार शहर के पर्यटन उद्योग को नई गति दे सकता है।

एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत टैक्सी ट्रैक का निर्माण भी शुरू किया जा रहा है। इस कम पर करोड़ों रूपये खर्च किए जाएंगे। टैक्सी ट्रैक बनने के बाद विमानों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और एयर ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि टैक्सी ट्रैक बनने से रनवे संचालन क्षमता में सुधार होगा और भविष्य में अधिक उड़ानों को संभालना आसान होगा।

धनौली गेट की तरफ एयरपोर्ट का नया और भव्य प्रवेश द्वार तैयार किया जा रहा है। इसके बन जाने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। साथ ही यह प्रवेश द्वार शहर के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की पहचान भी बनेगा। आगरा एयरपोर्ट विस्तार के साथ शहर की अन्य परिवहन परियोजनों को भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है। भविष्य में मेट्रो और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने से एयरपोर्ट तक पहुंचना और आसान हो जाएगा। इससे शहर का ट्रांसपोर्ट नेटवर्क मजबूत होगा।

आगरा एयरपोर्ट पर चल रहे विस्तार कार्य को शहर के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। आने वाले समय में आगरा एयरपोर्ट उत्तर भारत के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी केंद्रों में शामिल हो सकता है।

Agra News: आगरा में किसानों का प्रदर्शन: आलू की माला पहन बैलगाड़ी से पहुंचे कलेक्ट्रेट, MSP और मुआवजे की उठाई मांग

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment