Agra News: आगरा में बबीता चौहान ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, दिए कार्रवाई के निर्देश

Published On: August 5, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में बबीता चौहान की जनसुनवाई

Agra News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने आगरा के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंची। आयोग की अध्यक्ष ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं

सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने अलग-अलग मामलों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। कई महिलाओं ने घरेलू विवाद, महिला सुरक्षा, उत्पीड़न और अन्य समस्याओं से संबंधित अपनी बात आयोग की अध्यक्ष के सामने रखी। बबीता चौहान ने शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित मामलों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीर से लिया जाना चाहिए और किसी भी मामले में लापरवाही नहीं होने चाहिए।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश

जनसुनवाई में पुलिस और प्रशासन वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। शिकायतों की सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। शिकायतकर्ता को समय पर जानकारी देने और कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराने पर भी जोर दिया गया।

आगरा में बबीता चौहान की जनसुवाई

महिला सुरक्षा को लेकर गंभीरता (Agra News)

बबीता चौहान ने महिला सुरक्षा से मामलों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना चाहिए। जनसुनवाई में पहुंची महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं सीधे आयोग की अध्यक्ष के सामने रखने का अवसर मिलने पर अपनी बात रखी। अधिकारियों को मामलों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Agra News: आगरा में तेज बारिश से जलभराव, नगर आयुक्त खुद सड़कों पर उतरे; 40 जगह पंप से निकला पानी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment