Agra Crime News: आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उसी के सगे चाचा ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनुसार, मामले में पीड़िता की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई है।
चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया
सोमवार शाम आरोपी चाचा कथित तौर पर बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर लेकर गया था। आरोप है कि वह बच्ची को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर यमुना एक्सप्रेसवे के पास खेत में ले गया। वहीं बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर वहां से चला गया। बच्ची खून से लथपथ थी, जिसे देखकर मां घबरा गई और उसने हंगामा किया।
मां ने मामले की जानकारी परिवार और अपने भाई दो दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के मामा और नाना थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Agra Crime News)
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने मामले की जानकारी दी। मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Agra News: आगरा में बबीता चौहान ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, दिए कार्रवाई के निर्देश
Agra News: आगरा में फर्जी पहचान से दोस्ती बनी मौत की वजह! ब्लैकमेल से परेशान किशोरी ने दी जान




