Agra News: शहर के छावनी क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र के हजारों परिवार पिछले कई सप्ताह से अनियमित जलापूर्ति के कारण परेशानी झेल रहे हैं। हालात ऐसे है हैं कि लोगों को पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई परिवारों को जरूरत पूरी करने के लिए निजी टैंकरों और बोतलबंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है।
43 हजार आबादी पर संकट (Agra News)
छावनी परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड-1 की नई बस्ती, चार रहट, बालूगंज, वाल्मीकि बस्ती समेत आसपास के इलाकों की करीब 43 हजार आबादी इस समस्या से प्रभावित बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि नलों में पानी आने का कोई निश्चित समय नहीं है। कई बार केवल 10 से 15 मिनट के लिए जलापूर्ति होती है, जबकि कई दिनों तक पानी का दबाव इतना कम रहता है कि एक बाल्टी भरने में भी काफी समय लग जाता है।
जर्जर टंकिया बनी बड़ी वजह
स्थानीय नागरिक के अनुसार पिछले महीने क्षेत्र की तीन पुरानी और जर्जर पानी की टंकियों को हटाया गया था। इसके बाद से जलापूर्ति छोटे भूमिगत टैंकों के माध्यम से की जा रही है। हालांकि ये टैंक भी पुराने हैं और उनमें रिसाव की समस्या बनी हुई है। पर्याप्त भंडारण क्षमता नहीं होने के कारण पूरे क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल
क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि सुबह बच्चों के स्कूल जाने और लोगों के दफ्तर निकलने के बाद ही कई बार पानी छोड़ा जाता है। ऐसे में अधिकांश परिवार पर्याप्त पानी नहीं भर पाते। कई घरों में खाना बनाने, नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी पानी की कमी बनी रहती है। मजबूरी में लोगो को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे घरेलू खर्च भी बढ़ गया है।
नई बस्ती के निवासियों ने नियमित जलापूर्ति और नई पानी की टंकी के निर्माण की मांग को लेकर छावनी परिषद के अधिकारियों को शिकायत पत्र भी सौंपा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जलापूर्ति का समय तय कने की मांग
प्रभावित इलाकों के नागरिकों का कहना है कि यदि जलापूर्ति का समय निश्चित कर दिए जाएंगे लोग उसी अनुसार पानी का भंडारण कर सकेंगे। वर्तमान व्यवस्था में कभी सुबह तो कभी दोपहर में पानी छोड़ा जाता है, जिससे राजमार्ग की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार छावनी परिषद को जलकर विभाग से प्रतिदिन लगभग छह एमएलडी पानी की आपूर्ति मिलती है। इसके बावजूद वितरण व्यवस्था में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण कई इलाकों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। परिषद के पास सीमित संख्या में पानी के टैंकर होने से भी प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने में कठिनाई हो रही है।
अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिया
छावनी परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि वाटरवॉक्स से आपूर्ति सामान्य होने के बाद स्थिति में सुधार आएगा और लोगों को जल्द राहत मिलेगी। साथी ही प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
फिलहाल छावनी क्षेत्र के हजारों परिवार नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द स्थायी समाधान निकालकर इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का अंत करेगा। तब तक प्रभावित परिवारों को पानी की किल्लत के बीच ही अपनी दैनिक जरूरतों का प्रबंधन करना पड़ रहा है।
Agra News: अब बारिश भी नहीं रोक पाएगी राखी, डाक विभाग ने शुरू की नई सेवा








