Agra News: अब बारिश भी नहीं रोक पाएगी राखी, डाक विभाग ने शुरू की नई सेवा

Published On: जुलाई 19, 2026
Follow Us & Share
Agra News: डाक विभाग का वॉटरप्रूफ राखी लिफ़ाफा

Agra News: रक्षाबंधन के त्यौहार से पहले उत्तर प्रदेश के डाक विभाग ने बहनों के लिए एक नई और उपयोगी सुविधा शुरू की है। अब राखी भेजने के लिए विशेष वाटरप्रूफ और मजबूत प्लास्टिक लिफाफे उपलब्ध कराए गए है, जिससे बारिश के मौसम में भी राखी सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगी। इन विशेष लिफाफों की कीमत केवल 10 रुपये निर्धारित की गई है।

बारिश और फटने की चिंता होगी खत्म

रक्षबंधन के दौरान बड़ी संख्या में बहने अपने भाइयों को डाक के माध्यम से राखी भेजती हैं। बरसात के मौसम में कई बार साधारण लिफाफे भीग जाते है या रास्ते में फटने का खतरा रहता है। इसी समस्या को देखते हुए डाक विभाग ने मजबूत और वॉटरपुराफ लिफाफे उपलब्ध कराए हैं। विभाग का कहना है कि इन लिफाफों से राखी सुरक्षित और सही स्थिति में पहुंचेगी।

प्राथमिकता से भेजी जाएंगी राखियां

डाक विभाग ने बताया कि राखी वाले लिफाफों को प्राथमिकता के आधार पर छांटकर जल्द से जल्द गंतव्य तक भेजा जाएगा। इससे भाइयों को रक्षाबंधन से पहले ही राखी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी और बहनों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा डाक अधिकारियों के अनुसार ये विशेष लिफाफे 75 माइक्रोन की मजबूत प्लास्टिक शीट से तैयार किए गए हैं। इनमें एक बार चिपकने वाली मजबूत सील दी गई है, जिससे लिफाफा आसानी से नहीं खुलता। पानी लगने या नमी होने पर भी अंदर रखी सुरक्षित रहती है।

स्पीड पोस्ट से भी भेज सकेंगी राखी (Agra News)

इन विशेष लिफाफों में राखी पैक कर स्पीड पोस्ट सहित अन्य डाक सेवाओं के माध्यम से भेजा जा सकता है। यदि राखी दूसरे शहर या राज्य में भेजी जा रही है, तो संबंधित डाक शुल्क अलग से देना होगा। लिफाफे की कीमत केवल 10 रुपये रखी गई है। डाक विभाग के यह पहल उन परिवारों के लिए राहत लेकर आई है, जिनके सदस्य अलग-अलग शहरों में रहतें हैं। बारिश के मौसम में राखी खराब होने की आशंका कम होगी और बहनों का स्नेह सुरक्षित रूप से भाइयों तक पहुंच सकेगा। विभाग को उम्मीद है कि इस बार बड़ी संख्या में लोग इन विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफों का उपयोग करेंगे।

आगरा मौसम: आगरा में उमस से हाल बेहाल, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

Agra Metro Update: यमुना का जलस्तर बढ़ने से रुका 200 करोड़ के पुल का निर्माण

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment