Agra News: आगरा से लखनऊ पहुंची महिला टावर पर चढ़ी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Published On: August 1, 2026
Follow Us
Agra News: टावर पर चढ़ी महिला

Agra News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजारगंज इलाके में शनिवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर बैठ देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद फायर टीम और पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जानकारी के अनुसार महिला की पहचान आगरा के कैंट क्षेत्र स्थित श्याम विहार छोटी कॉलोनी निवासी तुलसा के रूप में हुई है। महिला का कहना है कि वह आगरा पुलिस के खिलाफ शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ पहुंची थी। जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।

आगरा की महिला लखनऊ में टावर पर चढ़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर तक टावर के स्टील प्लेटफार्म पर बैठी रही और लगातार अपनी बात रखती रही। उसके साथ उसका नाबालिग बेटा भी नीचे मौजूद था। सूचना मिलने ही हजरतगंज पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस लगातार महिला से बातचीत कर उसे शांत करने का प्यास करती रही। फायर विभाग ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। काफी देर तक समझाने के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे लाया गया।

आगरा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

महिला ने आरोपी लगाया कि आगरा में उसके नाबालिग बच्चों को रेलवे स्टेशन पर सामान लाने के लिए भेजा गया था। वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बच्चों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की। महिला का यह भी आरोप है कि बच्चों से करीब 2 हजार रूपये छीन लिए गए और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। महिला ने कहा कि जब उसने इस घटना का विरोध किया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसी शिकायत को लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ पहुंची थी।

पुलिस ने शुरू की जांच (Agra News)

महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उससे पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, महिला के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Agra Crime News: छात्रा को होटल बुलाने का आरोप, कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment