Agra News: आगरा और ग्वालियर के बीच प्रस्तावित 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से भूमि अधिग्रहण को लेकर चली प्रक्रिय में अब महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के तहत प्रभावित 627 किसानों को लगभग रु195 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा वितरण के साथ ही भूमि अधिग्रहण की सबसे बड़ी बाधा दूर होने की उम्मीद है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिल सकेगी।
88 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेसवे
प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे करीब 88 किलोमीटर लंबा होगा और इसे 6 लेन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत रु 4,613 करोड़ बताई गई है। एक्सप्रेसवे बनने के बाद आगरा से ग्वालियर के बीच यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार, पर्यटन और माल परिवहन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के लिए भी यात्रा का समय कम होगा और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।
आगरा बनेगा पांच एक्सप्रेसवे वाला शहर (Agra News)
इस परियोजना के पूरा होने के बाद आगरा देस के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे का नेटवर्क उपलब्ध होगा। इससे शहर की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है। साथ ही निवेश और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो सकती है। भूमि अधिग्रहण की प्रकिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। परियोजना पूरी होने पर क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा और आगरा-ग्वालियर के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।
Agra News: आगरा-जलेसर रोड पर बड़ी खुशखबरी, 390 करोड़ से बनेगी 51 KM सड़क







