Agra News: मृत घोषित किए जाने के करीब 17 घंटे बाद जीवित हुई 65 वर्षीय शीला देवी की सेहत में अब पहले से सुधार देखने को मिल रहा है। उनका शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि शीला देवी अब हाथ हिला रही है और धीमी आवाज में बातचीत भी कर रही है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
ICU में जारी है इलाज
परिवार के अनुसार अस्पताल की विशेष्य डॉक्टरों की टीम सील देवी के उपचार में लगी हुई है। उनकी बेटी लगातार आईसीयू के बाहर मौजूद रहकर डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रही है। रिश्तेदारों और परिचितों को भी समय समय पर उनकी हालत के बारे में जानकारी दी जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की स्थिति पर हर पल नजर रखी जा रही है।
कैसे सामने आया पूरा मामला
जानकारी के अनुसार श्रीनगर कॉलोनी निवासी शीला देवी लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थी। उनका उपचार पहले बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस से उनका शव लेकर आगरा स्थित घर पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियों शुरू हो गई थी।
अंतिम दर्शन के दौरान लौटी हरकत
परिजनों के मुताबिक अंतिम दर्शन के दौरान जब परिवार के लोग उन्हें श्रद्धाजलि दे रहे थे, तभी शीला देवी के शरीर में हलचल महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने हाथ हिलाया और धीमी आवाज में प्रतिक्रिया दी। यह देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए। बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत आगरा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।
पूरे शहर में चर्चा का विषय (Agra News)
मृत घोषित किए जाने के बाद महिला के दोबारा जीवित मिलने की यह घटना आगरा ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है। वहीं परिवार को उम्मीद है कि शीला देवी जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगी, जबकि डॉक्टर इलाज में पूरी सावधानी बरत रहे है।
Agra News: आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे को मिली हरी झंडी, जानिए कब शुरू होगा निर्माण कार्य







