Agra News: खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज-सीकर प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04161/04161) चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद यह विशेष ट्रेन 10 अगस्त 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन कुल 17-17 फेरे लगाएगी।
हर सप्ताह चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार 04161 प्रयागराज सीकर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 10 अगस्त से 30 नवबंर तक चलेगी। वहीं 04162 सीकर प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 11 अगस्त से 1 दिसंबर तक संचालित की जाएगी। यह विशेष ट्रेन प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, खातीपुरा, जयपुर, रिंगस होते हुए सीकर पहुंची। वापसी यात्रा में भी यही ठहराव रहेंगे।
फतेहाबाद स्पेशन पर समय (Agra News)
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 04161 प्रयागराज सीकर स्पेशल सोमवार रात 11:55 बजे फतेहाबाद स्पेशन पहुंचेगी और 11:57 बजे सीकर के लिए रवाना होगी। वहीं 04161 सीकर प्रयागराज स्पेशल मंगलवार रात 1:45 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी और 1:50 बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेगी। और सभी श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा।
श्रद्धालुओं और यात्राओं को मिलेगा लाभ
इस विशेष ट्रेन के संचालन से खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही आगरा, फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा होगी। पहले जहां कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी, अब इस स्पेशल ट्रेन से यात्रा अधिक आसान और समय की बचत वाली होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और धार्मिक यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
Agra News: ग्रेटर आगरा प्लॉट खरीदारों के लिए बड़ी अपडेट, 1-2 सितंबर को लॉटरी
Agra News: पटना-आगरा समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल








