Agra News: रकाबगंज क्षेत्र के रावली पुल पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार मै अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूद कर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
अचानक उठीं आग की लपटे, मचा हड़कंप
दोपहर करीब 12 बजे एक पेट्रोल कार एमजी रोड स्थित रावली पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान कार के अगले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और तीनों युवक बाहर निकल गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास से गुजर रहे लोग घबरा गए। कई वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए और सुरक्षित दूरी बना ली। कुछ ही पलो में मौके पर भी भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी, पानी डालकर बुझाई आग
घटना के दौरान आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ समय की मशक्कत के बाद आग बुझा दी, लेनिक तब तक कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। सूचना मिलते ही थाना रकाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार मालिक की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी में बढ़ रहे ऐसे हादसे (Agra News)
गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती है। अधिक तापमान के कारण इंजन और वायरिंग सिस्टम पर दबाव बढ़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने की संभावना बढ़ जाती है है
सावधानी ही बचाव
गर्मी के मौसम में वाहन चलाते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। समय-समय पर कार की वायरिंग, बैटरी और इंजन की जांच कराना जरूरी है। अगर ज्यादा गर्म हो रहा हो तो तुरंत उसे रोककर जांच करवाएं। कूलेंट का स्तर हमेशा सही रखें और एसी की नियमित सर्विस कराएं। तेज धूप में वाहन को खड़ा करने से बचें और लंबी दूरी तय करने के बाद गाड़ी को कुछ समय आराम दें। कार में छोटा फायर एक्टिंग्वशर रखना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Agra News: एत्मादपुर बरहन तिराहा बना ‘खूनी चौराहा’, एलिवेटेड पुल की मांग तेज










