Agra Traffic: सीएम योगी के दौरे पर दो दिन नो-एंट्री, जानें नए रूट

Published On: July 25, 2026
Follow Us
Agra Traffic: सीएम योगी आगरा दौरे ट्रैफिस डायवर्जन

Agra Traffic: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके आगरा दौरे को देखते हुए शहर में शानिवार और रविवार ले लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कई प्रमुख मार्गो पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। वहीं, कुछ मार्गो पर हल्के वाहनों के लिए भी वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में शहर से गुजरने वाले वाहन चालकों को यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए।

दो दिन रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रविवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, खंदारी परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने दो दिन का विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। प्रशासन के अनुसार, भारी और मध्यम वाहनों का संचालन कई प्रमुख मार्गो से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं हल्के वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गो से गुजरने की सलाह दी गई है।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

  • फतेहाबाद की ओर से आने वाले मध्यम और भारी वाहनों को इनर रिंग रोड, रहनकलां, कुबेरपुर, गुतिला अंडरपास होते हुए शमशाबाद, इरादतनगर, सैया, दिगनेर और रोहता को ओर भेजा जाएगा।
  • रमाडा अंडरपास से तोरा चौकी और टाटा ग्राउंड को दिशा में मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • रमाडा की ओर से आने वाले हल्के वाहन तोरा चौकी, 125 फुट रोड और कैलाश देवी मार्ग के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
  • यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से आने वाले भारी वाहनों को भी इनर रिंग रोड के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • शमशाबाद इनर रिंग रोड से आने वाले भारी वाहनों को रमाडा इनर रिंग रोड होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और कुबेरपुर की ओर भेजा जाएगा।

वाहन चालक रखें इन बातों का ध्यान (Agra Traffic)

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गो का उपयोग न करे और यात्रा से पहले से ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। वैकल्पिक मार्ग अपनाने से जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारी बनी रहेगी। मुख्यमंत्री के दोनों कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा कारणों से समय-समय पर अतिरिक्त यातायात प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। ऐसे में आम लोगों को पुलिस और ट्रैफिक विभाग के निर्देशों का पालन करने के सलाह दी गई है।

आगरा पुलिस ने 230 गुमशुदा मोबाइल लौटाएं, 57.50 लाख बरामद

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment