Agra Weather: आगरा में 8 अगस्त तक बादल और बारिश के आसार, तेज हवाओ के साथ मौसम रहेगा सुहावना

Published On: August 3, 2026
Follow Us
Agra Weather: आगरा में बादलों से ढका मौसम

Agra Weather: आगरा के ताजनगरी में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ दिखाई दिया। शहर के अधिकतर जगह पर सुबह से ही बादल छाए हुए है और साथ ही ठंडी हवाओ ने लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दिलाई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ke पूर्वानुमान के अनुसार, आगरा में 8 अगस्त तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, जबकि नमी अधिक रहने से कुछ समय के लिए उमस भी महसूस होगी।

आज कैसा रहेगा मौसम?

सोमवार को सुबह से आसमान में बादलों का डेरा रहा। तेज हवाएं चलने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। दोपहर और शाम के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूढ़नबंदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आगरा मौसम समाचार

अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान (Agra Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त से 8 अगस्त के बीच आगरा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक या दो दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। तेज हवाओ के चलते गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि बीच-बीच में उमस परेशान कर सकती है।

पिछले दिनों कैसा रहा मौसम?

रविवार को दिनभर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। शाम के समय कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान लगभग 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। अगले कुछ दिनों तक बादल, तेज हवाएं और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

आगरा में 7 दिनों के मौसम का अनुमान

डेटअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
3 अगस्त 31°C 25°C
4 अगस्त 27°C 26°C
5 अगस्त 27°C 26°C
6 अगस्त 28°C 26°C
7 अगस्त 27°C 25°C
8 अगस्त30°C 30°C
9 अगस्त 30°C 26°C

Agra Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, उमस से मिली राहत, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Agra Crime News: नौकरानी ने एक करोड़ की ज्वेलरी की चोरी की, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment