---Advertisement---

Agra Weather Today: आगरा में 48 घंटे में 10.2°C की गिरावट, तेज हवाओ के साथ बारिश के आसार

Published On: May 6, 2026
Follow Us
Agra Weather: आगरा में बदला मौसा, बारिश के आसार
---Advertisement---

Agra Weather Today: शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले 48 घंटों के भीतर तापमान में 10.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बुधवार सुबह से धूप जरूर निकली, लेकिन हल्की ठंडी हवा के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिया शाम में तेज हवाओ के साथ बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

पिछले सप्ताह तक जहां गर्मी अपने चरम तक पर थी और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, वही अब मौसम में आए इस बदलाव ने हालात बदल दिए हैं। तापमान में आई गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 3 मई को अधिकतम तापमान 39.6°C था, जो 5 मई को गिरावट 29.4°C रह गया। यानी दो दिनों में ही लगभग 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 4 मई को अधिकतम तापमान 32.6°C रहा, जबकि 5 मई को यह और गिर गया। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। दिन और रात के तापमान के बीच अंतर भी कम हुआ है, जिससे मौसम संतुलित महसूस हो रहा है। बुधवार सुबह शहर में साफ धूप देखने को मिली, लेकिन तेज धूप के बावजूद गर्मी का असर कम रहा। हल्की हवाएं चलने से लोगो को राहत मिली। मंगलवार के मुकाबले बुधवार का मौसम ज्यादा साफ और स्थिर नजर आया। हालांकि मौसम विभाग ने दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना जताई है।

बीते सप्ताह में मौसम लगातार बदलता रहा। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश भी हुई। कुछ जगहों पर तेज हवाओ के साथ बूंदाबादी देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय तेज बारिश दर्ज की गई। इससे पहले भी बुधवार और गुरुवार बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आई थीं।

डेट अधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
5 मई 29.4°C23.8°C
4 मई 32.6°C20.0°C
3 मई 39.6°C24.6°C
2 मई 38.2°C24.0°C
1 मई 35.8°C21.2°C
30 अप्रैल39.5°C21.2°C
29 अप्रैल38.0°C27.0°C
28 अप्रैल42.1°C27.8°C
27 अप्रैल44.4°C27.5°C
26 अप्रैल43.9°C27.5°C
25 अप्रैल44.5°C25.9°C

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। आसपास में बादल छाए रहेंगे और तापमान में हल्का उतार-चढाव जारी रहेगा। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। अचानक बदले मौसम से शहरवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दोपहर के समय भी अब पहले जैसी तेज गर्मी महसूस नहीं हो रही। सड़कों पर आवाजाही बड़ी है और लोग खुले मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बीच-बीच में बदल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

डेटअधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
6 मई 30°C24°C
7 मई32°C24°C
8 मई 33°C24°C
9 मई 33°C25°C
10 मई 34°C25°C

Agra News: आगरा टोल प्लाजा पर सपा का प्रदर्शन, 20 से अधिक पर मुकदमा दर्ज

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment