---Advertisement---

Agra News: आगरा-दिल्ली हाइवे पर चलती कार में भीषण आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, देखें पूरा मामला

Published On: December 5, 2025
Follow Us
Agra News: आगरा के नेशनल हाइवे पर लगी कार में आग
---Advertisement---

Agra News: आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे के पास थाना एत्मादौला क्षेत्र में स्थित जनहित हॉस्पिटल के पास चलती कार में अचानक तेज आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि पूरी अल्टो कार आग के गोले में बदल गई। कार में सवार परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे ने राहगीरों के बीच भगदड़ मचा दी और हाइवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

परिवार फिरोजाबाद जिले के टूंडला के कृष्णा कॉलोनी निवासी राजीव सरदाना ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे परिवार के साथ वृंदावन बांके बिहारी मंदिर दर्शन ले किए कार से निकले थे। कार में उनकी पत्नी सिन्नी, बेटी वंशिका और सास प्रमिला कपूर सवार थी। सुबह करीब 10 बजे वे आगरा में रॉयल चौराहा फ्लाइओवर पार कर चुके थे। जैसे ही फ्लाइओवर पार किया अचानक कार के आगे दाहिने टायर से तेजी से धुआं निकलने लगा। राजीव ने तुरंत कार को हाइवे के किनारे रोका और बिना देर किए परिवार को बाहर निकालने का निर्देश दिया।

परिवार जैसे ही कार से निकला, कुछ ही पलों में कार पूरी तहर आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ सेकंड में कार आग के गोले में बदल गई। लपटें आसमान तक जा रही थी और लोग दूर-दूर से रुककर यह नजारा देखने लगे। आग इतनी भीषण थी कि कार कुछ मिनटों में ही जलकर राख हो गई। परिवार किसी तरह के समान या दस्तावेज भी नहीं बच सके।

सूचना मिलते पर फायर ब्रिगेड की दो टीम मौके पर पहुंची। हाइवे पर पहले से जाम लगा होने की वजह से फायर टेंडर को पहुंचने में समय लगा, लेकिन टीम ने पहुंचते ही तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की काठी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पूरी तरह से काबू में आई। जब आग बुझी तो देखा कार में कुछ भी नहीं बचा था सब जल चुका था।

हादसा होते ही हाइवे से गुजर रहे वाहनों की रफ़्तार थम गई। लोग अपनी गाड़िया रोकर वीडियो बनाने लगे, इस बीच हाइवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों को दूसरी लेन से निकालकर धीरे-धीरे जाम को खुलवाना शुरू किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस की मदद की ताकि किसी तरह की दूसरी दुर्घटना न हो।

फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने हाइवे की एक लें को बंद कर दिया और जली हुई कार को हटवाया। लभभग एक घंटे के बाद यातायात सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया। हालाकिन, आग से सड़क पर तेज राख फैल जाने के कारण कुछ देर तक फिसलन बनी रही, जिसे नगर निगम की टीम ने साफ किया।

इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि लंबी यात्रा पर निकलने से पहले वाहन की पूरी जांच करना बेहद जरूरी है। अक्सर पुराने वाहनों में इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, वायरिंग गर्म होना या टायर ओवरहीटिंग जैसी समस्याएं बढ़ हादसा पैदा कर सकती है। कई लोगों का मानना है कि पेट्रोल गाड़ियों में आग का खतरा डीजल वाहनों से अधिक होता है, इसलिए यात्रा से पहले सर्विसिंग, टायर प्रेशर की जांच और इंजन वायरिंग की चेकिंग जरूरी करनी चाहिए। अगर गाड़ी पुरानी है तो उसे रस्ते में चेक करते रहना चाहिए या गाड़ी को रेस्ट देना चाहिए।

Agra Accident News: हाइवे पर चलती कार में लगी भीषण आग

Agra News: अब हर परिवार को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज! ऐसे बनाएं 2 मिनट में अपना आयुष्मान कार्ड

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment