---Advertisement---

Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर नया नियम, कोहरे में बसों पर कड़ी पाबंदी

Published On: December 19, 2025
Follow Us
Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर नया नियम लागू
---Advertisement---

Agra News: उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। हाल ही में Yamuna Expressway पर मथुरा के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद परिवहन विभाग और प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगी किसी भी बस को Toll Plaza से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यात्रियों की जान को सुरक्षित रखना है।

सर्दियों के मौसम में कोहरा एक्सप्रेसवे और हाइवे पर सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरता है। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को सामने चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हाल ही हुई दुर्घटना ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया, जिसके बाद तत्काल सख्त कदम उठाए गए।

सबसे पहले परिवहन निभाग की टीम खंदौली टोल प्लाजा पहुंची। यहां फ्लैग और लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई।

ड्राइवरों से कहा गया कि वे

  • तय गति से कम रफ्तार में वाहन चलाएं
  • अपनी लेन में ही चलें
  • ओवरटेक करने से बचें
  • गलत जगह वाहन खड़ा न करें

इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त चेतावनी दी गई।

परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने निजी और रोडवेज बसों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बस में रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगी है, तो उसे Toll Plaza से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रिफ्लेक्टिव टेप रात और कोहरे में पीछे से आने वाले वाहनों को बस की मौजूदगी का संकेत देती है, जिससे टक्कर की संभावना का होती है।

यह विशेष अभियान केवल Yamuna Expressway तक सीमित नहीं है। परिवहन विभाग की टीम

  1. लखनऊ एक्सप्रेसवे
  2. आगरा-नोइडा एक्सप्रेसवे
  3. नेशनल हाइवे
  4. इनर रिंग रोड पर भी लगातार निगरानी कर रही है।

ARTIO प्रवर्तन अधिकारी अखिलेश कुमार द्विवेदी की निगरानी में यह अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को उन्होंने चार यात्री कर अधिकारियों के साथ मिलकर कई टोल प्लाजा पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई बसों में रिफ्लेक्टिव टेप नहीं पाई गई, जिन्हें तुरंत आगे बढ़ने से रोक दिया गया और संबधित बस संचालकों को निर्देश दिए गए कि नियमों का पालन किए बिना आगे यात्रा संभव नहीं होगी।

वाहन चालकों को कोहरे के दौरान फॉग लाइट का सही उपयोग, हाई बीम का कम इस्तेमाल, सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फॉग लाइट न होने से सामने का वाहन नजर नहीं आता, जिससे अचानक ब्रेक लगने पर गंभीर हादसा हो सकता है। परिवहन विभाग का कहना है कि इन सख्त कदमों का उद्देश किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

हर साल सर्दियों में कोहरे के कारण दर्जनों लोग अपनी जान गंवाते है। ऐसे में यह फैसला समय की जरूरत माना जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार, जब तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, तक तक यह नियम सख्ती से लागू रहेगा। साथ ही Toll Plaza पर लगातार निगरानी टीमें तैनात की जाएंगी, तो नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कारवाई करेंगी। अगर यह नियम सख्ती से लागू रहा, तो आने वाले दिनों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों में निश्चित रूप से कमी आएगी।

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन पूरी तरह दुरुस्त रखें, लाइट, इंडिकेटर और रिफ्लेक्टिव टेप जरूर लगवाए। जल्दबाजी से बचें और मौसम को देखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। यमुना एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य करने का फैसला यात्राओं की सुरक्षा की दिखा में एक बड़ा कदम है।

Agra News: आगरा मेट्रो ने दी राहत की खबर, कम किराए में तेज सफर से लाखों लोगों को फायदा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment