---Advertisement---

Agra News: 1 जनवरी से 28 ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव सात ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी भी हुई तेज

Published On: December 27, 2025
Follow Us
Agra News: आगरा रेलवे स्टेशन ट्रेन
---Advertisement---

Agra News: नए साल की शुरुआत के साथ ही रेलवे यात्राओं को बड़ी राहत देने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में 1 जनवरी से 28 ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सात ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर पहले से अधिक सुविधाजनक होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई समय सारिणी तैयार करते समय यात्रियों की सुविधा, ट्रेनों की समय़पालन क्षमता और मार्ग पर बढ़ते दबाव की ध्यान में रखा गया है।

आगरा से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब पहले से तेज चलेगी। फिलहाल यह ट्रेन सुबह करीब 5:30 बजे आगरा कैंट से रवाना होती है, लेकिन 1 जनवरी से इसका समय बदलकर सुबह 5:45 बजे कर दिया गया है। इसी तरह से नई दिल्ली आगरा रात 9:30 बजे के बदले 35 मिनट की देरी से रात 10:05 बजे पहुंचेगी। इससे ट्रेन की औसत गति में बढ़ोतरी होगा।

रेलवे ने लोकल यात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बांदीकुई-ईदगाह और ईदगाह-बंदीकुई मेमू के समय में भी बदलाव किया है।

  • बांदीकुई-ईदगाह मेमू अब सुबह 5:55 बजे की बजाय 5:00 बजे रवाना होगी।
  • वहीं ईदगाह-बंदीकुई मेमू अब सुबह 9:30 बजे की जगह 8:50 बजे चलेगी

इससे रोजाना यात्रा करने वाले कर्मचारियों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • आगरा-कोटा एक्सप्रेस पहले सुबह 5:05 बजे चलती थी, लेकिन नए समय के अनुसार यह ट्रेन अब सुबह 5:00 बजे आगरा से रवाना होगी।
  • इसके अलावा टूंडला-आगरा मेमू के आगरा पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन पहले शाम 5:22 बजे आगरा पहुंचती थी, लेकिन अब यह शाम 5:20 बजे पहुंच जाएगी

रेलवे ने आगरा-फोर्ट कासगंज एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन किया है। यह ट्रेन अब दोपहर 3:40 बजे की जगह 3:20 बजे आगरा फोर्ट से रवाना होगी। इससे कासगंज और आसपास के इलाकों में जाने वाले यात्रियों को समय की बचत होगी।

आगरा कैंट स्टेशन पर उधमपुर एक्सप्रेस का ठहराव पहले सिर्फ 2 मिनट का था, लेकिन 1 जनवरी से इसका ठहराव 5 मिनट कर दिया गया है। इससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और चढ़ने-उतरने में आसानी होगी।

जहां एक ओर रेलवे समय और सुधार की दिशा में कदम उठा रहा है, वहीं कोहरे का असर ट्रेनों पर अभी भी बना हुआ है। शुक्रवार को अमृतसर एक्सप्रेस आगरा करीब 8 घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची।

इसके अलावा

  1. नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी करीब 5.5 घंटे लेट रही
  2. पंजाब मेल 6 घंटे
  3. हावड़ा एक्सप्रेस 7.5 घंटे
  4. जीटी एक्सप्रेस 2.25 घंटे
  5. मालवा एक्सप्रेस 3.5 घंटे सेरी से चली

लगातार देरी से चल रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को भरी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे हेल्पलाइन 139 और 190 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें अधिकाशं शिकायतें ट्रेनों के लेट चलने को लेकर थी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नया समय अवश्य जांच लें। पुराने समय के अनुसार स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन छूटने की संभावना हो सकती है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार किराया बढ़ोतरी इस प्रकार लागू की गई है

  1. 215 किमी तक – कोई बदलाव नहीं
  2. 215 किमी से अधिक ( सामान्य श्रेणी ) – 1 पैसे प्रति किमी
  3. मेल व एक्सप्रेस स्लीपर क्लास – 2 पैसे प्रति किमी
  4. मेल व एक्सप्रेस एसी क्लास – 2 पैसे प्रति किमी
  5. राजधानी/शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में 500 किमी पर रु 10 अतिरिक्त

रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी बहुत सीमित है और इससे यात्रियों पर अत्यधिक बोझ नहीं पड़ेगा।

Agra News: भारतीय रेलवे ने बताया किराया: आगरा से बड़े शहरों का सफर हुआ मंहगा, जानिए किस रूट पर कितना बढ़ा दाम

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment