---Advertisement---

Agra News: आगरा नगर निगम की सख्त करवाई: हाउस टैक्स बकायेदारों पर शिकंजा, संजय प्लेस की 5 दुकानें सील

Published On: January 8, 2026
Follow Us
Agra News: नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली करवाई
---Advertisement---

Agra News: आगरा नगर निगम प्रशासन ने लंबे समय से हाउस टैक्स जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने संजय प्लेस स्थित कपड़ा मार्केट में अभियान चलाकर पांच दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों पर 50 हजार रूपये से अधिक का हाउस टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस और वारंट जारी होने के बावजूद जब बकाया जमा नहीं कराया गया, तब यह कड़ा कदम उठाया गया।

नगर निगम की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि टैक्स बकाया रखने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में स्थित कई दुकानों पर अलग-अलग संपत्ति आईडी के तरह लंबे समय से गृहकर बकाया चल रहा था। इन दुकानों पर बकाया राशि 50 हजार रूपये से लेकर कई लाख रूपये तक पहुंच चुकी थी। नगर निगम द्वारा पहले भी कई बार नोटिक भेजे गए और भुगतान के लिए वारंट भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद बकायेदारों ने टैक्स जमा नहीं कराया।

गुरुवार को नगर निगम की राजस्व टीम ने संजय प्लेस क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कपड़ा मार्केट की पांच दुकानों को सील कर दिया गया। जिन स्थान पर कार्रवाई की गई, उनमें संजय प्लेस कपड़ा मार्केट स्थित शिव नारायण गर्ग, मोहन बाबू, कन्हैया लाल, राजेश कुमार जैन और किशन लाल के दुकानों शामिल है। सभी दुकानों पर भारी मात्रा में हाउस टैक्स बकाया पाया गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन पांच दुकानों पर कुल मिलाकर लगभग 14 लाख 2 हजार 786 रूपये का हाउस टैक्स बकाया है। यह बकाया राशि लंबे समय से जमा नहीं की जा रही थी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली नगर निगम की प्राथमिकता है, क्योंकि इससे शहर के विकास कार्य सीधे जुड़े हुए है।

नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम की आय शहर के विकास की रीढ़ होती है। सड़क, जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए टैक्स वसूली बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को बार-बार नोटिस और वारंट जारी किए जा चुके है, फिर भी वे हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहे है, उनके खिलाफ सीलिंग और कुर्की जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी और साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

नगर निगम ने साफ किया है कि 50 हजार रूपये से अधिक हाउस टैक्स बकाया रखने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार की जा चुकी है और धीरे-धीरे तरीके से सभी पर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संपत्तियों की नीलामी तक की कार्रवाई भी की जा सकती है।

संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में हुई इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हलचल देखने को मिली। कई दुकानदारों ने अपने टैक्स संबंधी दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। कुछ व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर बकाया जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि निगम की सख्ती के बाद अब लापरवाही भरी पद सकती है।

यह पहली बार नहीं है जब नगर निगम ने इस तरह की कार्रवाई की हो। इससे पहले भी शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े हाउस टैक्स बकायेदारों की संपत्तियों को सील किया जा चुका है। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि सख्त करवाई से टैक्स वसूली में सुधार होता है और लोग समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित होते है।

नगर निगम ने स्पष्ट कहा है कि जिन दुकानों को सील किया गया है, वे तक तक नहीं खोली जाएंगी, जब तक पूरी बकाया गृहकर जमा नहीं किया जाता। बकाया राशि के साथ यदि कोई पेनल्टी या ब्याज बनता है, तो उसका भुगतान भी करना होगा। भुगतान के बाद नियमानुसार सील हटाई जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने संकेत दिए है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा। संजय प्लेस के अलावा अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों और आवासीय इलाकों में भी बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया जा रहा है। निगम का लक्ष्य है कि वित्तीय वर्ष के भीतर अधिकतम बकाया राशि की वसूली की जा सके।

Agra News: आगरा में हाउस टैक्स को लेकर बड़ा एक्शन: 574 बकायेदारों पर वारंट, 3 दिन में भुगतान नहीं तो कुर्की तय

Agra News: आगरा में 12वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद, ठंड और कोहरे के चलते बढ़ी छुट्टी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment