Agra News: शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्व मार्गों में शामिल शाहगंज बाजार स्थित रेलवे फाटक नंबर 77 को आज से छह दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे द्वारा लाइन बदलने और आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। फाटक बंद होने से न केवल शाहगंज बल्कि आसपास के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इसी फटाक से होकर आवागमन करते है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है और इसे ताला नहीं जा सकता। इसी कारण 13 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक फाटक को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
क्यों बंद किया गया शाहगंज रेलवे फाटक?
उत्तर मध्य रेलवे के ईदगाह बांदीकुई रेलखंड पर स्थित फाटक सख्या 77/SPL ( शाहगंज ) के 81/4 से 81/4-सके बीच रेल लाइन बदलने का कार्य चल रहा है। यह कार्य तकनीकी और सुरक्षा कारणों से आवश्यक बताया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लाइन बदलने के दौरान सड़क यातायात चालू रखना जोखिम भरा हो सकता है, इसीलिए फाटक को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
आधा शहर इसी फटाक पर निर्भर
शाहगंज रेलवे फाटक आगरा के सबसे व्यस्त फाटकों में से एक है। प्रतिदिन हजारों वाहन, दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा और पैदल यात्री इसी मार्ग से गुजरते है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर की लगभग आधी आबादी किसी न किसी रूप में इस फाटक पर निर्भर है। इसके बंद होने से शाहगंज बाजार, नरीपुरा, मलपुरा, धनौली और आसपास के क्षेत्रों में भरी असर देखने को मिल रहा है।
अब लोगों को करना पड़ेगा 5-6 किलोमीटर लंबा चक्कर
फाटक बंद होने के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गो से आवागमन करना पड़ रहा है। मलपुरा और धनौली की ओर से आने-जाने वाले लोगों को लगभग 5 से 6 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे न केवल समय ज्यादलग रहा है बल्कि ईंधन खर्च भी बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय वैकल्पिक मार्गो पर भारी जाम की स्थिति बन रही है। खासकर ऑफिस जाने वाले करचारियों, और एंबुलेंस सेवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शाहगंज बाजार के व्यापारियों में नाराजगी
शाहगंज बाजार आगरा का प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र है। फाटक बंद होने से बाजार में ग्राहकों की संख्या कम होने की आशंका जताई जा रही है। कई व्यापारियों का कहना है कि यदि यह स्थिति छह दिन तक बनी रही तो उनका व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि वैकल्पिक मार्गो पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए ताकि बाजार तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत न हो।
प्रशासन और रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गो का ही उपयोग करें और कार्य में सहयोग दें। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कार्य प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके और जाम की स्थिति से बचा जा सके।
आपात सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था
रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपात सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर इन्हें प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक मार्गो से निकाला जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कार्य जरूरी है,लेकिन पहले से बेहतर योजना बनाई जानी चाहिए थी। कई लोगों का सुझाव है कि रात के समय काम कर फाटक को दिन में खोला जा सकता था. जिससे आम जनता को कम परेशानी होती।
Agra News: आगरा एक्सप्रेसवे पर बदले नियम, ओवरस्पीड वालों पर आरटीओ की सीधी कार्रवाई







