आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के पोईया गांव स्थित रिलांयस जियो पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों और वाहन चालकों ने जमकर हंगामा किया। पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक खराब होने का आरोप लगाते हुए कई लोग वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारियों से शिकायत की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पेट्रोल भरवाने के बाद रस्ते में बंद हुई बाइक
ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने पेट्रोल पंप से अपनी बाइकों में पेट्रोल भरवाया था। पेट्रोल भरवाने के बाद जब वे करीब दो किलोमीटर आगे पहुंचे तो कई मोटरसाइकिलों में परेशानी आने लगी। आरोप है कि कुछ बाइक रस्ते में ही बंद हो गई। वाहन चालकों ने जब बाइक की जांच कराई तो पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत सामने आई। इसके बाद ग्रामीण और बाइक सवार अपनी शिकायत लेकर वापस पेट्रोल पंप पहुंचे। लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के सामने वाहन खराब होने और ईंधन को लेकर नाराजगी जताई।

शिकायत के बाद पेट्रोल पंप पर जुटी भीड़
एक के बाद एक लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचने लगे, जिसके बाद वहां भीड़ बढ़ गई। ग्रामीणों का आरोप था कि पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी बाइकें खराब हुई है। लोगों ने मामले की जांच करने और खराब वाहनों की समस्या दूर करने की मांग की। मौके पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब शिकायत को लेकर ग्रामीणों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच बहस की स्थिति बनने लगी। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभाल मामला
सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और वाहन चालकों से बातचीत की और उन्हें समझकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी के बाद पेट्रोल पंप पर स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने मौके पहुंचकर पूरे मामले की स्थिति को संभाला। शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे पुलिस के पहुंचने की बात सामने आई है।
पेट्रोल पंप सुपरवाइजर ने दी अलग सफाई (आगरा)
वहीं पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप पर पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर रूपेंद्र का कहना है कि पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रित होने के कारण इस तरह की शिकायत सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि जिन बाइकों के खराब होने की शिकायत मिली है, उनमें से पेट्रोल निकलवाकर वाहनों की जांच कराई जा रही है। सुपरवाइजर के मुताबिक, शिकायत वाली बाइकों की मरम्मत भी कराई जा रही है। ऐसे में ग्रामणों के आरोप और पेट्रोल पंप प्रबंधक की सफाई के बीच वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पेट्रोल में पानी या इथेनॉल, जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बाइकों के ख़राब होने की वजह क्या रही। ग्रामीण पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप लगा रहे है, जबकि पेट्रोल पंप की ओर से इथेनॉल मिश्रण की बात कही गई है। जिन वाहनों में खराबी आई है, उनके ईंधन की जांच से मामले की असली वजह सामने आ सकती है। फिलहाल दोनो पक्षों की बातें सामने है और बिना जांच के किसी एक कारण को अंतिम नहीं माना जा सकता।
LPG Cylinder: घर में 2 से ज्यादा सिलेंडर रखने पर जेल? जानिए नियम का पूरा सच
Agra Crime News: आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 310 पेटी अवैध शराब बरामद




