Agra Accident: फतेहाबाद सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, शोक में बंद रहा सदर बाजार

Published On: जुलाई 27, 2026
Follow Us & Share
Agra Accident: फतेहाबाद हादसा

Agra Accident: आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि स्थानीय व्यापारियों ने श्रद्धाजंलि स्वरूप सदर बाजार बंद रखकर दिवंगत युवक को अंतिम विदाई दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में ग़म का माहौल है।

आमने सामने की टक्कर में हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के साईं कॉम्लेक्स, अंबेडकर चौक निवासी 23 वर्षीय कृष्ण गुप्ता शनिवार को अपनी बाइक से अरनोटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अर नोटा पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार पिनाहट निवासी राजू भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

आगरा से जयपुर किया गया था रेफर

परिजन पहले कृष्णा गुप्ता को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह इलाज के दौरान कृष्ण गुप्ता ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

श्रद्धांजलि में बंद रहा सदर बाजार (Agra Accident)

युवक की मौत की खबर फैलते ही फतेहाबाद के व्यपारियों ने शोक व्यक्त करते हुए सदर बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मृतक के घर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। पूरे क्षेत्र में दिनभर शोक का माहौल बना रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Agra Weather: अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओ और बारिश का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

आगरा: सीट विवाद में युवक को ट्रेन से फेंकने का आरोप, जांच शुरू

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment