Agra Weather: आगरा में सोमवार सुबह शहर में तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से हवा लगभग बंद रही, जिससे गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के भीतर आगरा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है। तेज हवाओ, गरज-चमक और कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मंगलवार से बदल सकता है मौसम (Agra Weather)
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार सुबह से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। दिन बढ़ने के साथ तेज हवाएं चल सकती है और कई स्थानों पर बारिश शुरू होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली के साथ तेज बौछारें पड़ने के भी आसार है। बुधवार तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। पिछले कुछ दिनों से आगरा में अधिक बारिश नहीं हुई है। दिन में तेज धूप और नमी के कारण उमस लगातार बढ़ी है। रविवार और सोमवार को भी लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट आने और उमस कम होने की उम्मीद है।

जुलाई में सामान्य के आसपास रही बारिश
मौसम विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में अब तक जिले में लगभग 209.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 208.2 मिमी मानी जाती है। यानी कुल वर्षा सामान्य के करीब रही, लेकिन बारिश का वितरण समान नहीं होने से कई दिनों तक सूखे जैसी स्थिति महसूस हुई। रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम ताममान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। ताममान में बढ़ोतरी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
आगरा में 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 27 जुलाई | 34°C | 27°C |
| 28 जुलाई | 29°C | 27°C |
| 29 जुलाई | 31°C | 27°C |
| 30 जुलाई | 29°C | 27°C |
| 31 जुलाई | 31°C | 26°C |
| 01 अगस्त | 32°C | 27°C |
| 02 अगस्त | 31°C | 26°C |
Agra Weather Today: आगरा में सुबह से छाए बादल. दिन में बारिश के आसार, 25 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
आगरा: सीट विवाद में युवक को ट्रेन से फेंकने का आरोप, जांच शुरू











