Agra Crime News: आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित नगला पैमा में मंगलवार सुबह एक बंद मकान से युवती का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर फर्श पर एक युवती का शव पड़ा मिला। शुरुआती जांच में सामने आया कि मकान पर बाहर से ताला लगा हुआ था और युवती का पति फरहान मौके से फरार है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूतों जुटाने शुरू कर दिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
पति के बारे में परिवार ने दी जानकारी
पुलिस जांच के दौरान फरहान के परिजनों ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से कई वर्ष पहले तलाक हो चुका था और उससे दो बच्चे है। कुछ समय पहले उसने परिवार को मोबाइल पर संदेश भेजकर झांसी की एक युवती के साथ रहने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह ताजगंज के नगला पैमा इलाके में अलग मकान लेकर रहने लगा था। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से फरहान का किसी से संपर्क नहीं हो पाया। वहीं, जिस मकान से शव मिला, वाहन युवती के साथ रह रहा था। रविवार के बाद से वह दिखाई नहीं दिया और मकान पर बाहर से ताला लगा मिला।
कमरे से मिला एक कागज (Agra Crime News)
पुलिस को घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक कागज भी मिला है, जिस पर उज्जमा नाम लिखा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि यही मृतका का नाम हो सकता है। हालांकि अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
एसीपी ताजगंज ने बताया कि घटनास्थल से मिले सभी सबूतों को सुरक्षित कर लिया गया है। फरार पति की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि फरार आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
Agra News: महिला ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
नपुषंक कहकर करती थी बेइज्जत प्रेमी के साथ जाने की देती थी धमकी, आगरा में पति ने दी जान









