Agra News: आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक महिला वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने मोबाइल फोन से करीब डेढ़ मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना से पहले बनाया वीडियो
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। ताजगंज क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर निवासी 28 वर्षीय प्रियंका ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इससे पहले उसने मोबाइल फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने पति तथा मायके पक्ष के लोगों को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद परिवार के लोगों ने तुरंत कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर महिला फंदे से लटकी मिली।
वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
पुलिस के अनुसार महिला ने वीडियो में कहा कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। उसने अपनी मौत के लिए पति और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। पुलिस ने वीडियो को जांच का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बनाया है और उसकी फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। कि वीडियो सही है कि नहीं।
पांच साल पहले हुई थी शादी (Agra News)
मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग और घरेलू विवाद को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाता था। कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। परिजनों का कहना है कि मृतका के दो छोटे बच्चे है और वह लंबे समय से मानसिक दबाव में रह रही थी।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
ताजगंज थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पति, सास और ससुर जो गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वीडियो, परिजनों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डिजिटल सबूतों और अन्य तथ्यों को जांच में शामिल किया गया है।
Janakpuri Mahotsav 2026:16 हजार वर्गमीटर में बनेगा जनक महल, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
आगरा: सीट विवाद में युवक को ट्रेन से फेंकने का आरोप, जांच शुरू










