Agra Crime News: आगरा में कैफे और मिनी मूवी स्टेशन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 प्रेमी जोड़े मिले, 4 संचालक गिरफ्तार

Published On: August 7, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा के नंद प्लाजा में पुलिस छापेमारी

Agra Crime News: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र स्थित नंद प्लाजा मॉल में संचालित कैफे और मिनी मूवी स्टेशन पर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एलआईयू से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 11 प्रेमी जोड़ों को मौके से पकड़ा। जांच के दौरान कैफे और मिनी मूवी स्टेशन के संचालन में अनियमितताएं मिलने पर चार संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

घंटे के हिसाब से दिए जा रहे थे केबिन

पुलिस के अनुसार नंद प्लाजा में कुछ कैफे और मिनी मूवी स्टेशन में अंधेरे निजी केबिन घंटे के हिसाब से किराए पर उपलब्ध कराए जा रहे थे। वहीं ऑन-डिमांड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में दिखाने की व्यवस्था भी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर एक साथ करवाई कि। पांच टीमों ने एक साथ मारा छापा एलआईयू की रिपोर्ट के बाद अपर पुलिस उपयुक्त अलका सिंह, एसीपी एलआईयू और एसीपी ताजगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर कैफे और मिनी मूवी स्टेशन की जांच की गई। केबिनों की तलाशी के दौरान 11 युवक-युवतियां मिलें, जिन्हें पूछताछ के लिए थाना सदर बाजार लाया गया।

आगरा के नंद प्लाजा में पुलिस की रेड

परिजनों को बुलाकर युवाओं को छोड़ा गया

पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक-युवतियों के परिजनों को थाने बुलाया। आवश्यक चेतावनी और समझाइस देने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप कर दिया गया। वहीं कैफे संचालकों के खिलाफ लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई और जांच में अनियमितताएं मिलने पर पुलिस ने चार संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। साथ ही संबंधित कैफे और मिनी मूवी स्टेशन को सील कर दिया गया।

थाने से बेहद कम दूरी चल रहा था कारोबार (Agra Crime News)

स्थानीय लोगों के अनुसार नंद प्लाजा थाना सदर बाजार से काफी कम दूरी पर स्थित है। ऐसे में लंबे समय से चल रही गतिविधियों को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई और मामले की आगे भी जांच जारी है।

Agra News: आगरा में श्रावण सोमवार पर ट्रैफिक एडवाइजरी, मंदिरों के आसपास रहेगी 24 घंटे निगरानी

Agra News: नंद प्लाजा में बारिस्ता कैफे पर पुलिस का छापा, 20 युवक-युवतियों से पूछताछ

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment