Agra News: नंद प्लाजा में बारिस्ता कैफे पर पुलिस का छापा, 20 युवक-युवतियों से पूछताछ

Published On: August 5, 2026
Follow Us
Agra News: नंद प्लाजा बारिस्ता कैफे पर पुलिस कार्रवाई

Agra News: शहर के सदर क्षेत्र स्थित नंद प्लाजा में संचालित बारिस्ता कैफे पर बुधवार देर शाम LIU और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कैफे में मौजूद करीब 20 युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ थाने ले गई। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई अनियमिताओं के संकेत मिलने के बाद प्रशासन ने आगे की कार्रवाई तेज का दी है।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कैफे को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि बाहर से यह स्थान सामान्य रेस्टोरेंट जैसा दिखाई देता था, लेकिन अंदर छोटे=छोटे केबिन बनाकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा अही थीं। शिकायतों के आधार पर LIU और पुलिस ने संयुक्त से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैफे संचालकों से लाइसेंस, संचालन अनुमति और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने कैफे के संचालन से जुड़े सभी रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सभी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

तीन कैफे और दो मिनी सिनेमाघरों पर भी कार्रवाई की तैयारी

प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने नंद प्लाजा में संचालित तीन कैफे और दो सिनेमाघरों को सील करने की प्रक्रियासुरु कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और संबंधित विभागों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। छापेमारी के दौरान मिले युवक-युवतियों को पुलिस बस से थाने ले जाकर अलग-अलग पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पेज की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि किसी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ कनूनी करवाई कि जाएगी।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी (Agra News)

डीसीपी ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Agra News: आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिला शव, तमिलनाडू एक्सप्रेस में मचा हड़कंप

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment