Agra News: आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिला शव, तमिलनाडू एक्सप्रेस में मचा हड़कंप

Published On: August 5, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा कैंट स्टेशन ट्रॉली बैग में शव मिला

Agra News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक ट्रॉली बैग बरामद हुआ और उसके अंदर शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रॉली बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी से मिला ट्रॉली बैग

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन की जनरल बोगी में एक ट्रॉली बैग मिलने की सूचना सामने आई। बैग को लेकर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ऐक्टिव हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली बैग को अपने कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

जीआरपी और आरपीएफ की टीम मृतक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और ट्रेन से संबंधित जानकारी भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैग ट्रेन में कहां से चढ़ाया गया था। मामले में जीआपी के सीओ बाइट राजेश दीक्षित का आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

कई सवालों के जवाब तलाश रही जांच टीम (Agra News)

ट्रॉली बैग में शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शव को ट्रॉली बैग में रखकर ट्रेन तक कौन लेकर पहुंचा। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बैग ट्रेन किस स्टेशन से बोगी में रखा गया था। जांच टीम ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों, स्टेशन पर मौजूद फुटेज और यात्राओं से मिली जानकारी को भी महत्वपूर्ण मान रही है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान और घटना की असली वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Agra Crime News: आगरा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चाचा गिरफ्तार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment