Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में 10 करोड़ से बनेगा नया OPD कॉम्पलेक्स, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Published On: August 6, 2026
Follow Us
Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में नया ओपीडी

Agra News: आगरा शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज कराने आने वाले हजारों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और पर्चा बनवाने में होने वाली भीड़ को देखते हुए करीब 10 करोड़ रूपये की लागत से नया OPD कॉम्पलेक्स बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित भवन बनने के बाद मरीजों को पर्चा बनवाने, जांच कराने और दवा लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार नए कॉम्प्लेक्स का निर्माण पुराने OPD परिसर के प्रथम तल और स्त्री रोग विभाग के परिसर में किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल की बाह्य रोगी सेवाओं को अधिक व्यवस्थिति और सुविधाजनक बनाया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट को लगभग 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रोजाना तीन हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान व्यवस्था में पर्चा बनवाने के लिए सीमित काउंटर होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लंबी कतारों और भीड़ के कारण धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बन जाती है। नए OPD कॉम्प्लेक्स में पर्चा, जांच और दवा वितरण के लिए अधिक काउंटर बनाए जाएंगे, जिससे मरीजों को कम समय में सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इसे भीड़ का दबाव काफी हद तक कम होगा।

स्त्री रोग विभाग को भी मिलेगा आधुनिक परिसर

योजना के तहत पुराने स्त्री रोग विभाग की जमीन पर चार मंजिला OPD कॉम्प्लेक्स बनाए जाएगा। भवन के भूतल पर पर्चा काउंटर और मरीजों की आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेगी, जबकि ऊपरी मंजिलो पर जांच सुविधाएं, विभागीय कक्ष और कांफ्रेंस हॉल विकसित किए जाएंगे। इससे महिला मरीजों को भी बेहतर और व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। नए भवन के निर्माण के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों को अलग-अलग सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पंजीकरण, जांच और दवा वितरण की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित होगी। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे की प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों का समय भी बचेगा।

15 महीने में पूरा होगा निर्माण (Agra News)

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार नए OPD कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। परियोजना को लगभग 15 महीने में पूरा करने के लक्ष्य तय किया गया है। भवन तैयार होने के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने और अनियेसेवाओ के लिए होने वाली परेशानी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

आगरा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में नया OPD कॉम्प्लेक्स अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर व्यवस्था के साथ मरीजों को अधिक सुगम और तेज चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

Agra News: नंद प्लाजा में बारिस्ता कैफे पर पुलिस का छापा, 20 युवक-युवतियों से पूछताछ

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment