---Advertisement---

Agra News: 5 थानों से बरामद 400 किलो गांजा-चरस नष्ट, 33 मामलों से जुड़ा था मादक पदार्थ

Published On: May 15, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा पुलिस ने 400 किलो मादक प्रदार्थ नष्ट किया
---Advertisement---

Agra News: आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो अवैध मादक पदार्थ को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को फतेहाबाद क्षेत्र में की गई, जहां पांच अलग-अलग थाने में जमा गांजा, चरस और स्मैक को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आग के हवाले किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह मादक पदार्थ 33 मुकदमों से संबंधित था और लंबे समय से मालखानों में रखा हुआ था।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी पूर्वी जोन की निगरानी में पूरी कार्रवाई कराई गई। नशे की खेप को नष्ट करने के दौरान पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना फतेहाबाद, शमशाबाद, डौकी, निबोहरा और बहा क्षेत्र में दर्ज मामलों से बरामद मादक पदार्थ को नष्ट करने के लिए पहले अदालत से अनुमति ली गई थी। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद 15 मई 2026 को नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। कार्रवाई के दौरान पांचों थानों से बरामद नशे की खेप को एकत्र किया गया। इसके बाद तय स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे जलाकर नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पंचनामा तैयार किया गया है और रिपोर्ट अदालत में भेजी जाएगी।

पुलिस के अनुसार नष्ट किया गया मादक पदार्थ कई पुराने मामलों से जुड़ा हुआ था। कुछ मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी, जबकि कई मामलों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी। अधिकारियों का कहना है कि कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद यह अब तक की बड़ी नष्टीकरण करवाई मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन मादक पदार्थों की कीमत करोड़ो रूपये आंकी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी बरामद मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नष्ट किया जाएगा।

पुलिस विभाग का कहना है कि लंबे समय से मालखानों में रखे मादक पदार्थों के कारण रिकॉर्ड और सुरक्षा दोनों की चुनौती बनी रहती है। ऐसे में नष्टीकरण की कार्रवाई से मालखानों का बोझ कम हुआ है। इसके साथ ही साक्ष्यों के दुरुपयोग की आशंका भी खत्म हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस नशा तस्करी पर सख्ती से करवाई कर रही है। लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कही नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि शहर और ग्रामीण इलाकों में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बरामद मादक पदार्थों के मामले में तेजी से जांच और कानूनी कार्रवाई पूरी कराई जा रही हैव अधिकारियों ने साफ किया कि अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त करवाई जारी रहेगी।

Agra Weather: आगरा में 43°C पहुंचा तापमान, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट; 46°C तक जा सकता है पारा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment