Agra News: सावन के पहले सोमवार पर शहर के प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयकारे और शिवभक्त के माहौल के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर सुबह से देर दोपहर तक भक्तों से खचाखच भरा रहा।
पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलते की श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। सुबह करीब 4 बजे से ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालु अपने साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पूजा सामग्री लेकर पहुंचे। कई कांवड़िए भी मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आए।
फूलों से सजा मंदिर, भक्तिमय बना माहौल
सावन के विशेष अवसर पर मंदिर को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। मुख्य प्रवेश द्वार पर शिव परिवार की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षक का केंद्र रही। मंदिर परिसर में पूरे दिन भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारे से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने भी विशेष रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास बेरीकेडिंग की गई, जबकि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर की निगरानी की गई। मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करने में सहयोग किया।
दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। कतारों के बावजूद भक्तों में उत्साह कम नहीं हुआ। दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती रही। मंदिर प्रशासन के अनुसार सावन के सभी सोमवारों पर इसी तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम (Agra News)
सावन का पहला सोमवार राजराजेश्वर मंदिर में शिवभक्ति और आस्था का विशेष पर्व बनकर सामने आया। सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रशासन और मंदिर समिति की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक किए।
Agra Weather: आगरा में 8 अगस्त तक बादल और बारिश के आसार, तेज हवाओ के साथ मौसम रहेगा सुहावना





