Agra News: आगरा से दिल्ली जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने घर पर की बैरिकेडिंग

Published On: जुलाई 25, 2026
Follow Us & Share
Agra News: सपा कार्यकर्ता को बैरिकेडिंग लगाकर रोका

Agra News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज और काल के लिए आगरा आ रहे है। उनके आने से पूरे आगरा में सुरक्षा अलर्ट मोड पर है। वहीं छात्र आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं को दिल्ली रवाना होने से पहले ही रोक दिया गए। पुलिस ने दयालबाग स्थित सपा नेता मधुकर आरोड़ा के आवास पर घेराबंदी की और बैरिकेडिंग लगाकर सभी को घर से बाहर निकलने से रोक दिया। एक घंटे तक सभी सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और रोड पर ही धरने पर बैठ गए।

सपाइयों और पुलिस के बीच खींचतान (Agra News)

इस मधुकर आरोड़ा, सनी छाबड़ा, गगन जोली और अमित सोलंकी समेत कई नेताओं को रोका गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक पर सपाइयों और पुलिस के बीच खींचतान और धक्का मुक्की हुई। कई सपा कार्यकर्ता साइड से निकले तो पुलिस कार्मिनन दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब 3:40 बजे आगरा पहुंचेंगे।

कमला नगर में सपा नेता नितिन कोहली को नजरबंद किया गया है। मौके पर शौक़ी श्वोतिया और ऋतिक प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी भी घर पर मौजूद रहे। ये सभी नेता छात्र आंदोलन के समर्थन में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे, जिन्हें पुलिस करवाई के जरिए रोक दिया गया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों पर वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के लिए खाने के पैकेट लेकर जा रहे थे।

Agra Traffic: सीएम योगी के दौरे पर दो दिन नो-एंट्री, जानें नए रूट

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment