Agra Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, उमस से मिली राहत, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Published On: July 29, 2026
Follow Us
Agra Weather: आगरा में बारिश के आसार

Agra Weather: बुधवार सुबह से ही आगरा का मौसम बदला हुआ नजर आया। शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाओ के साथ अच्छी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहने का अनुमान है, लेकिन हर स्थान पर बारिश होने की संभावना नहीं है।

मंगलवार की बारिश से मिली राहत

मंगलवार को दोपहर से शाम तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। कई निचले इलाकों में जलभराव कि स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को 3.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से काफी राहत महसूस हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में आई कमी से मौसम पहले की तुलना में अधिक सुहावना महसूस हुआ।

आगरा में बादलों की आवाजाही

जुलाई में सामान्य से कम बारिश

इस बार जुलाई महीने में आगरा में बारिश का ग्राफ सामान्य से थोड़ा नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 से 28 जुलाई के बीच जिले में 223.6 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है, जबकि अब तक 213.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यानी इस अवधि में आगरा में लगभग 5 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जुलाई के दौरान मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। महीने की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई, इसके बाद कई दिनों तक बारिश थमी रही। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रही। 28 जुलाई को भी दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई।

आगरा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह से छाए बादलों और ठंडी हवाओ ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। अब सभी की नजर दिन में संभावित बारिश पर टिकी हुई है। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आने के साथ मौसम और अधिक सुहावना हो सकता है।

आगरा में कुछ दिनों का हाल: (Agra Weather)

डेटअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
30 जुलाई 33°C28°C
31 जुलाई 31°C28°C
01 अगस्त 31°C28°C
02 अगस्त 32°C27°C

Agra Weather: अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओ और बारिश का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

Agra News: पटना-आगरा समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment