Agra News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पटना, कानपुर, आगरा कैंट, कोलकाता और अहमदाबाद रूट पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों, श्रावणी मेला और छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व मध्य रेलवे ने इन ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है।
पटना-गया रुट से चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल का संचालन 28 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रवाना होकर डीडीयू, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो और धनबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन कोलकाता पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल का संचालन 29 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। इससे बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा।
आगरा कैंट से कोलकाता के लिए भी विशेष सुविधा
रेलवे ने 01911 आगरा केंट-कोलकता एक्सप्रेस स्पेशल के संचालन की भी घोषणा की है। यह ट्रेन 30 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। वापसी में 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल 31 जुलाई से 25 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। इस ट्रेन के जरिए आगरा, गया, धनबाद और कोलकाता के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। ट्रेन में एसी और स्लीपर सहित सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।
पटना-अहमदाबाद रूट पर भी अतिरिक्त फेरा
यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का एक अतिरिक्त फेरा भी चलाने का निर्णय लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अहमदाबाद से पटना के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जबकि पटना से अहमदाबाद के लिए भी स्पेशल सेवा उपलब्ध रहेगी। रेलवे का कहना है कि इस अतिरिक्त फेरे से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फ़र्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गया-कामाख्या एक्सप्रेसवे को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था निर्धारित अवधि तक लागू रहेगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी।
यात्रियों को मिलेगी राहत (Agra News)
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का उद्देश्य त्यौहारों और विशेष अवसरों पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना तथा यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय और सीट उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक रेलवे प्लेटफॉर्म से अवश्य जांच लें।
Agra News: आगरा में कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला, ड्रोन से होगी निगरानी, कई सख्त निर्देश जारी
आगरा: सीट विवाद में युवक को ट्रेन से फेंकने का आरोप, जांच शुरू
Indian Railway News: गाजियाबाद हादसे के बाद आगरा मंडल की 7 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट








