Agra News: शादी के पांचवें दिन पत्नी प्रेमी संग फरार, मिठाई लेने उतरे पति को दिया चकमा

Published On: July 28, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा दुल्हन फरार

Agra News: आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र में शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब पति पहली बार पत्नी को उसके मायके से विदा कराकर ससुराल लेकर लौट रहा था। रास्ते में मिठाई खरीदने के लिए पति दुकान पर रुका और इसी दौरान पत्नी मौके का फायदा उठाकर कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ वहां से चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पति ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिठाई लेने रुका पति, तभी गायब हो गई पत्नी

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी युवक की शादी 22 जुलाई को आगरा के पिनाहट क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद पहली बार पत्नी को लेकर ससुराल लौटते समय दोनों परिजन और रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर रहे थे। रास्ते में नंदगांव तिराहे के पास पति मिठाई खरीदने के लिए दुकान पर रुका। इसी दौरान पत्नी ने शौच जाने की बात कही और सड़क किनारे आगे पहुंच गई। कुछ देर बाद जब पति मिठाई लेकर लौटा तो पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। पहले उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पति के अनुसार आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि युवती पैदल आगे बढ़ी और कुछ दूरी पर एक कार में बैठकर किसी युवक के साथ चली गई। यह जानकारी मिलते ही पति के होश उड़ गए। इसके बाद वह सीधे पिनाहट थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

आभूषण और नकदी साथ ले जाने का आरोप (Agra News)

शिकायत में पति ने आरोप लगाया कि नवविवाहिता अपने साथ शादी में मिले सोने-चांदी के आभूषण और करीब नौ हजार रूपये नकद भी ले गई है पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उस कार की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिससे महिला के जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा मायके पक्ष से भी संपर्क किया गया है ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

पहले भी प्रेमी के साथ जाने की बात आई सामने

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि नवविवाहिता शादी से पहले भी कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर आ चुकी थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर जानकारी की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिनाहट पुलिस का कहना है कि पति की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और सभी संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। साथ की संबंधित लोगों से पूछताछ भी जारी है।

Agra Crime News: बंद मकान से युवती का शव मिला, पति ताला लगाकर फरार, पुलिस जांच तेज

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment