Agra News: आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के नगला हीरासिंह गांव में बुधवार को खाघ सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मिलावट की आशंका के चलते दो डेयरियों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान घी, दूध, मक्खन, पनीर और पामोलिन रिफाइंड ऑयल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में रखा गया पाम ऑयल और मक्खन भी जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने डेयरी परिसर में बड़ी मात्रा में पामोलिन रिफाइंड ऑयल उतरते देख था। इसके बाद इसकी सुरक्षा 112 पुलिस और एफएसडीए जो दी गई। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों डायरियों की जांच शुरू की।
225 किलो पाम ऑयल और मक्खन जब्त
छापेमारी के दौरान टीम ने ब्रिक्री के लिए रखा लगभग 100 किलोग्राम मक्खन, 180 किलोग्राम घी और 225 किलोग्राम पामोलिन रिफाइंड ऑयल को अपने कब्जे में लिया। विभाग के अनुसार जब्त सामग्री को नियमानुसार डेयरी संचालक की सुपुर्दगी में रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट की गई थी या नहीं। यदि नमूने में कुछ गड़बड़ मिली तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तरह आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई (Agra News)
बताया गया कि इसी डेयरी संचालक के प्रतिष्ठानों पर 15 जुलाई को भी एफएसडीए की विशेष टीम ने कार्रवाई की थी। उस समय भी दूध और घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे तथा बड़ी मात्रा में घी जब्त किया गया था। लगातार दूसरी बार हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र के डेयरी कारोबारियों में भी हलचल देखी जा रही है। अब देखना होगा कि रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि डेयरी उत्पादों में मिलावट हुई है या नहीं और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








