Agra News: ग्रेटर आगरा प्लॉट खरीदारों के लिए बड़ी अपडेट, 1-2 सितंबर को लॉटरी

Published On: July 30, 2026
Follow Us
Agra News: ग्रेटर आगरा प्लॉट लॉटरी 2026

Agra News: ग्रेटर आगरा परियोजना के तरत विकसित की जा रही गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखण्डों के लिए आवेदन प्रकिया पूरी हो चुकी है। आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) को दोनों टाउनशिप के लिए कुल 2,176 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब पत्र आवेदकों के बीच प्लॉट आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। प्राधिकरण के अनुसार, गंगापुरम टाउनशिप के लिए 1,605 आवेदन, जबकि नर्मदापुरम टाउनशिप के लिए 571 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमआईजी-1 श्रेणी के भूखंडों के लिए निर्धारित संख्या से लगभग तीन गुना अधिक आवेदन आने के कारण आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह लॉटरी प्रणाली से संपन्न होगी।

17 अगस्त को जारी होगी त्रुटि सूची

ऑनलाइन प्राप्त सभी आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच के बाद जिन आवेदनों में किसी प्रकार की कमी या त्रुटि पाई गई है, उनकी सूची 17 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। यह सूची ADA कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा करने के साथ-साथ प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी प्राधिकरण ने बताया है कि जिन आवेदनों में त्रुटियां होंगी, संबंधित आवेदकों को 17 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक सुधार का अवसर दिया जाएगा। आवेदक जनहित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या सीधे प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

समय पर सुधार नहीं किया तो आवेदन होगा निरस्त

ADA ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर त्रुटियों का सुधार नहीं करने वाले आवेदकों के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। ऐसे आवेदकों को प्लॉट आवंटन की लॉटरी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

1 और 2 सितंबर को होगी लॉटरी (Agra News)

आगरा विकास प्राधिकरण के अनुसार प्लॉट आवंटन के लिए लॉटरी दो चरणों में आयोजित होगी।

  • 1 सितंबर 2026: गंगापुरम टाउनशिप के आवासीय भूखंडों की लॉटरी।
  • 2 सितंबर 2026: नर्मदापुरम टाउनशिप के आवासीय भूखंडों की लॉटरी।

दोनों लॉटरी का आयोजन सुरसदन ऑडिटोरियम, आगरा में किया जाएगा। प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार तिथियों में बदलाव भी संभव है।

7 अप्रैल को हुआ था परियोजना का शुभारंभ

ग्रेटर आगरा परियोजना के अंतर्गत ग्राम रायपुर और रहनकलां क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अप्रैल 2026 को इस परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया था। इसके बाद 29 जून से पंजीकरण शुरू हुई और 29 जुलाई को आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हुई । जिन लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया है, वे 17 अगस्त को जारी होने वाली त्रुटि सूची अवश्य जांचे। यदि आवेदन में किसी प्रकार की कमी हो तो 24 अगस्त से पहले उसका सुधार करा लें, ताकि उनका आवेदन लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हो सके।

Agra News: आगरा में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों पर छापा, 225 किलो पाम ऑयल जब्त

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment