---Advertisement---

Agra Crime News: प्रेमिका ने प्रेमी को पेट्रोल डालकर जलाया, 80% झुलसा युवक

Published On: February 27, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा में पेट्रोल डालकर जलाए युवक
---Advertisement---

Agra Crime News: आगरा में प्रेम प्रसंग ने हिंसक रूप ले लिया। शाहगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवती ने अपने प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही युवक लपटों से घिर गया और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक का शरीर करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन अस्पताल में दिन-रात उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

पीड़ित युवक की पहचान चांद (35) के रूप में हुई है, जो स्वरूप कॉलोनी का रहने वाला बताया जा राह है। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। गुरुवार रात वह सवारी छोड़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में युवती शबनम ने अपने परिजनों के साथ उसे रोक लिया। पहले दोनों के बीच कुछ देर तक कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर युवक को खास तौर पर ऑटो से जर्मन नीचे उतारा गया। इसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना के बाद आरोपी पक्ष मौके से भाग निकले।

जैसे ही युवक आग की लपटों में घिरा, वह बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाई और उस पर चादर डालकर आग बुझाई। किसी ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पहले उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित के भाई ने बताया कि चांद और शबनम के बीच पिछले करीब दो वर्षों से संबंध थे। परिवार को इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी। घटना के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ। भाई का आरोप है कि युवती शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन चांद इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। परिजनों का यह भी कहना है कि युवती ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर चांद को पकड़ा और पहले उसके साथ मारपीट की, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

शबनम मूल रूप से मथुरा की रहने वाली है और उसकी शादी आजमपाड़ा क्षेत्र में हुई थी। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने देवर के साथ रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि बिना तलाक के दूसरी शादी करने की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है। यह स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट को अहम सबूत माना जा रहा है। आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोपियों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके।

Agra News: आगरा में टोलकर्मी से मारपीट का मामला गरमाया: विधायक के बेटे पर आरोप, कर्मचारी लापता, घर पहुंची पुलिस

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment