Agra Traffic: सावन के पहले सोमवार पर 2 अगस्त से लागू होगा डायवर्जन, जानिए कौन-कौन से रस्ते रहेंगे बंद

Published On: July 31, 2026
Follow Us
Agra Traffic: सावन सोमवार आगरा ट्रैफिक डायवर्जन

Agra Traffic: आगरा में सावन के पहले सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और प्रमुख शिव मंदिरों में लगने वाले मेलों को देखते हुए 2 अगस्त की शाम 4 बजे से विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी होगा। यह व्यवस्था 3 अगस्त की रात तक लागू रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके तथा शहर में जाम की स्थिति से बचा जा सके।

प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में कई प्रमुख मार्गो पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी वैकल्पिक मार्गो से संचालन कराया जायेगा

भारी वाहनों पर रहेगा विशेष प्रतिबंध

हाथरस, फतेहाबाद, जयपुर, ग्वालियर, अलीगढ़ और जलेसर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे वाहनों को एनएच-19, यमुना एक्सप्रेसवे, दक्षिणी बाईपास और अन्य निर्धारित वैकल्पिक मार्गो से उनके ओर भेजा जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर के सभी प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर बैरियर लगाकर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। जिन वाहनों के लिए पहले नो-एंट्री पास जारी किए गए थे, वे भी इस अवधि में मान्य नहीं होंगे।

इन प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास रहेगी विशेष व्यवस्था

सावन के पहले सोमवार पर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इनमें प्रमुख रूप से श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर (शमशाबाद रोड), श्री रावली महादेव मंदिर, श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर और श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर शामिल हैं। इन मंदिरों के आसपास भारी और मध्यम वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी रहेगी।

शमशाबाद रोड और राजपुर चुंगी पर रहेगा डायवर्जन

फूल सैय्यद चौराहा, अमर होटल तिराहा और राजपुर चुंगी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मंदिरों की दिशा में जाने की अनुमति नहीं होगी। हल्के चार पहिया वाहन निर्धारित मार्गो से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। आगरा से शमशाबाद की ओर से जाने वाले वाहनों को फतेहाबाद रोड और अन्य वैकल्पिक मार्गो से निकाला जाएगा। वहीं शमशाबाद से शहर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे मार्गो से भेजा जाएगा।

शहर के कई एंट्री प्वाइंट पर रहेगी निगरानी (Agra Traffic)

रामबाग चौराहा, शाहदरा चुंगी, रोहता नहर चौराहा, सिकंदरा तिराहा, भगवान टॉकीज, वाटरवर्क्स, गुरुद्वारा गुरु का ताल और अन्य प्रमुख प्रवेश मार्गो पर विशेष निगरानी रहेगी। इन स्थानों से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर मौके पर ही यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए सलाह

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यदि संभव हो तो वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन जान से बचें। मंदिरों के आसपास पार्किंग के लिए केवल निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें तथा ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

Agra News: आगरा-फतेहाबाद के यात्राओं को बड़ी राहत, सीकर के लिए स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त से

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment