Agra News: श्रावण माह के द्वितीय सोमवार पर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आगरा ट्रैफिफ पुलिस ने व्यापक यातायात प्रबंधन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (यातायात) सोनम कुमार ने स्मार्ट सिटी ट्रैफिक कंट्रोल रूप का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देक दिए।
ITMS और CCTV सिस्टम की जांच
निरीक्षण के दौरान इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों, डिजिटल मैपिंग और लाइव ट्रैफिक मॉनिटरिंग व्यवस्था का विस्तार से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तकनीकी संसाधन पूरी क्षमता के साथ सक्रिय रहें, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस उपयुक्त ने प्रमुख मंदिरों, संवेदनशील चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के आदेश दिए गए है। यदि किसी स्थान पर वाहनों का दबाव बढ़ता है या जाम की स्थिति बनती है तो तुरंत वैकल्पिक मार्ग लागू कर यातायात को सुचारू बनाया जाएगा।

श्रद्धालुओं को मिलेगी लगातार सूचना (Agra News)
यातायात पुलिस ने सार्वजिनक उद्घोषणा (PA) सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों, वैकल्पिक मार्गो और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लगातार उपलब्ध कराने के आदेश दिए है। इसका उद्देश्य लोगों को समय रहते आवश्यक सूचना देकर अनावश्यक परेशानी से बचाना है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) सोनम कुमार ने कहा कि आधुनिक तकनीक, रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग और त्वरित समन्वय के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शहर से सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
श्रावण सोमवार के दौरान नागरिकों से अपील की गई हैकि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अनावश्य वाहन लेकर जाने से बचें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें। इससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग मिलेगा।
Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में 10 करोड़ से बनेगा नया OPD कॉम्पलेक्स, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Agra News: सावन की दूसरी परिक्रमा से पहले कैलाश वनखंडी मार्ग की मरम्मत, नगर निगम ने तेज की तैयारियां
Agra Traffic: पहले सोमवार पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद




