Agra News: सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्व और सुरक्षित तरीके से सपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियाँ शुरू कर दी है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित समन्वय बैठक में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी संबधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, बिजली और कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
12 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ पर रहेगा प्रतिबंध
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। इसके साथ ही डीजे निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही बजाए जा सकेंगे। सभी थाना प्रभारियों को निदेश दिए गए है कि वे अपने अपने छात्रों में कांवड़ समितियों के साथ बैठक कर इन नियमों की जानकारी दें और उनका पालन सुनिश्चित कराए। कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख मंदिरों के आसपास मिट की दुकानों को यात्रा अवधि के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैरिकेडिंग और रुत डाइवर्जन की व्यवस्था भी लागू रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ड्रोन और CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी। अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई के निर्देश दिए गए हैं। हाथी घाट, पोईया घाट और बटेश्वर समेत प्रमुख घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, क्रेन और अन्य आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की जाएगी।
होटल-ढाबों पर रेत सूची होगी अनिवार्य (Agra News)
खाद्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि होटल, ढाबों और भोजनालयों पर रेट सूची अनिवार्य रूप से लगाई जाएं ताकि श्रद्धालुओं से अधिक कीमत न वसूली जा सके। साथ ही अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और यात्रा मार्गों पर बिजली, सड़क तथा जलभराव जैसी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी संबधित विभागों को दिए गए है।
पुलिस आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और व्हाट्सप ग्रुप के माध्यम से रियल टाइम सूचना साझा करने के निर्देश दिए। पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष कार्ययोजना भी तैयार गई है।
Agra News: शादी के पांचवें दिन पत्नी प्रेमी संग फरार, मिठाई लेने उतरे पति को दिया चकमा









